रामपुर में धान खरीद पर मौसम का ग्रहण, अब 10 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना
रामपुर, अक्टूबर 1 -- रामपुर। जिले में बृहस्पतिवार से प्रस्तावित धान खरीद बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकेगी। लगातार तीन दिन हुई बारिश के चलते खरीद प्रक्रिया टाल दी गई है। अब 10 अक्तूबर से धान खरीद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जिले की सभी तहसीलों में किसानों से धान खरीदने के लिए 110 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में लगातार तीन दिन हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण कटाई और धान को केंद्रों तक पहुंचाने में भी परेशानी आ सकती है। यह भी पढ़ें- आज से नहीं अब 15 अक्टूबर से खुलेंगे धान क्रय केंद्र जिले में इस बार करीब 1.26 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल है। धान खरीद शुरू होने के लिए किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.