रामपुर, जून 19 -- शासन ने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी समेत कई सरकारी वकीलों को हटा दिया है। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने इस संबंध में शुक्रवार की देर शाम एक आदेश जारी किया है। डीएम के आदेशानुसार जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमित कुमार सक्सेना, नामिका अधिवक्ता दीवानी संदीप सक्सेना, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रमोद सागर, ओम प्रकाश लोधी, प्रताप सिंह मौर्य और अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। आदेश में स्पष्ट किया है कि इन सभी शासकीय अधिवक्ताओं की आबद्धता तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए कार्यमुक्त कर दिया है। डीएम के अनुसार हटाए गए शासकीय अधिवक्ताओं से रिक्त हुए पदों के सापेक्ष पैनल गठन की कार्यवाही अलग से की जाएगी। शासन के इस आदेश के बाद से सरकारी वकीलों में खलबली मची हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...