रामपुर, जून 20 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाइवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार एक कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि मृतक बरेली निवासी ह्दय कुमार है। वह कंपनी के कार्य से बरेली से रामपुर आया था। वापसी के दौरान हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...