रामपुर, फरवरी 24 -- रामपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में जाम की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने टेंपो स्टैंड के लिए छह स्थान चिह्नित कर लिए हैं, जिसका टेंडर जारी किया जाएगा। शहर में फिलहाल कोई स्थायी टेंपो स्टैंड नहीं है, जिससे सिविल लाइन थाना से लेकर रोडवेज और डीएम आवास तक रोजाना टेंपो जाम लगाते हैं। मुरादाबाद रोड से आने वाली बसें और वाहन इस जाम में फंस जाते हैं। पालिका द्वारा चिह्नित स्थानों में फोटो चुंगी, मालगोदाम चौराहा, पनवड़िया पुल के पास, रेलवे स्टेशन, तोपखाना गेट और बिलासपुर गेट शामिल हैं। इन स्थानों पर स्टैंड बनने से जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि स्टैंड चिह्नित कर लिए गए हैं। पालिका की आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद टेंडर प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.