रामपुर, फरवरी 26 -- गंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। खौद बाईपास पर रात करीब 10:40 बजे चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार में सवार एक मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद बाईपास पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कार सवार लोग मिलक क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, वे किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही कार खौद बाईपास के पास पहुंची, इंजन से अचानक लपटें निकलने लगीं। कार का सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल होने के कारण दरवाजे लॉक हो गए और अंदर सवार लोग फंस गए। आनन-फानन में तीन लोगों ने किसी तरह खुद को बाहर निकाला, लेकिन इस आपाधापी में एक मासूम अंदर ही छूट गया। जब ...