रामपुर, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के बड़ागांव चौराहे पर गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सड़क किनारे खड़ी निजी बस में तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से में सामान उतार रहे हेल्पर और एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पिकअप चालक और दो अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली-सिरौली रूट की बस बड़ागांव चौराहे पर रुकी थी। इस दौरान शहजादनगर क्षेत्र के ककरौआ गांव निवासी हेल्पर रिजवान (35) बस के पीछे लगेज कम्पार्टमेंट से सामान उतार रहा था। बस में सवार नगर के कानूनगोयान निवासी अरशद (27) पुत्र अय्यूब, मित्तरपुर अहरौला निवासी कासिम और खरसौल निवासी विशाल भी अपना सामान लेने के लिए नीचे उतर आए और हेल्पर की मदद करने लगे। इसी बीच बिलारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.