रामपुर, अप्रैल 21 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे कार की स्टेपनी बदल रहे युवक को अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित डंपर को कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। मंगलवार की दोपहर मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी ग्राम फलौदा निवासी नितिन त्यागी पुत्र अशोक त्यागी (30 वर्ष) अपनी पत्नी व बेटे के साथ कार से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि चौकी क्षेत्र के गांव पट्टीकलां स्थित सिंह ढाबे के नजदीक कार में पंक्चर हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से फार्मा कंपनी के मैनेजर की मौत हाइवे किनारे कार खड़ी कर नितिन स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार...