रामपुर, जनवरी 6 -- अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित महिला प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारीगणों के टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया गया। परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा एवं आरटीसी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...