रामपुर, सितम्बर 9 -- जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जातिगत एवं संप्रदाय के आधार पर बीएलओ को हटाए जाने तथा मतदाता सूची में कथित भेदभाव के विरोध में आज एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजन 11 बजे पूर्व विधायक संजय कपूर के गांधी समाधि स्थित आवास पर एकत्र होंगे और वहां से जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा निष्पक्ष मतदाता सूची और हर योग्य नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...