रामपुर, फरवरी 12 -- यूपी सरकार ने बुधवार को बजट पेश कर दिया, जिसमें औद्योगिक विकास पर वित्त मंत्री का फोकस दिखाई दिया। रामपुर की बात करें तो बेरोजगारी का दंश झेल रहे इस जनपद ने तरक्की की राह पकड़ ली है। यहां बीते तीन-चार साल में कई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं, वहीं आने वाले दिनों में 748 नई इकाइयां और शुरू हो सकेंगी। इसके लिए प्रशासन को कुल 8560.55 करोड़ के निवेश के एमओयू प्राप्त हुए हैं। प्रस्तावों को देखें तो इन औद्योगिक इकाइयों से 43145 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। रामपुर जिले में भी औद्योगिक वातावरण तैयार होने लगा है, जिससे अब यहां रोजगार की गंगा बहेगी। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र पर इस संबंध में पंच वर्षीय योजना के तहत लंबी फेहरिस्त तैयार होने लगी है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीति उद्योग...