रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। जनपद में गेहूं खरीद के लिए 17 सरकारी केंद्रों को बढ़ा दिया गया है। अब कुल 131 केंद्रों पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च से शुरू है, जो 15 जून तक चलेगी। इस बार सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल से 160 रुपये अधिक है। किसानों से गेहूं की खरीद के लिए शुरुआत में जिले में 114 केंद्र खोले गए थे। किसानों की सुविधा के लिए अब 17 केंद्र और बढ़ा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर मंडल के 451 केंद्रों पर 5394 टन गेहूं खरीद किसानों की सुविधा के लिए ये केंद्र प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, शीतल पेयजल और बैठने की समुच...