रामपुर, जून 23 -- सैदनगर(रामपुर)। खौद थूनापुर मार्ग पर सवारी से भारी अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। राहगीरों ने सवारियों को डूबते देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में तमाम लोग डूबतो को बचाने के लिए नहर में कूद गए। हादसे में महिला बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तीन की हालत नाजुक बनी है। हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद थूनापुर मार्ग पर मंगलवार सुबह को हुआ। मुरादाबाद के थाना भोजपुर निवासी मोवीन अपने परिवार के साथ अर्टिगा गाड़ी से भटपुरा थाना केमरी मेहंदी देखने के लिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अयोध्या से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, पांच जख्मी खंडिया पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने सवारियों को डूबत...