रामपुर, सितम्बर 27 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी एक महिला 15 सितंबर को करीब चार बजे अपने वरिष्ठ अधिवक्ता के चैंबर में बैठी थीं। आरोप है कि गंगापुर निवासी महिला समेत पांच लोग चैंबर में जबरन घुस आए और उनके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि दो आरोपियों ने उनके दोनों हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के अधिवक्ताओं ने उन्हें बचाया। आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया था। बाद में 19 सितंबर को भी धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर मारपीट,केस दर्ज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Noida News: दंपति में सुलह कराने पहुंची म...