मैनपुरी, फरवरी 12 -- रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में दीवानी और कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च निकाला और घटना के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और आरोपी हत्यारों पर रासुका की कार्रवाई की मांग की गई। रामपुर में हुए अधिवक्ता हत्याकांड की खबर से मैनपुरी के अधिवक्ताओं में भी नाराजगी फैल गई है। गुरुवार को दीवानी के पूर्व बार अध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता दीवानी के गेट पर जमा हुए और घटना के विरोध में नारेबाजी की। घटना के विरोध में कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। यहां कलक्ट्रेट के अधिवक्ता भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और रामपुर की घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। अधिवक्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया। जिसमे...