रांची, अप्रैल 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर गांव में भाजपा रामपुर मंडल के तत्वावधान में सोमवार को मंडल अध्यक्ष अमित बेदिया की अध्यक्षता में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री पूर्णिमा सिंह देव, राजेंद्र प्रसाद साय एवं अन्य कार्यकर्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात पार्टी का ध्वज फहराया गया एवं मिठाइयां बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्णिमा सिंह देव ने कहा कि भाजपा का स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। कार्यकर्ताओं के संघर्ष और अपनी विचारधारा के कारण पार्टी आज भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मंडल अध्यक्ष ने भाजपा के इतिहास व केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश ...