अयोध्या, अप्रैल 1 -- बीकापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या मण्डल के विकास कार्यों को गति देते हुए जनपद अयोध्या को एक बड़ी सौगात दी है। लोकनिर्माण विभाग ने सुबटहा चौराहा-घूरी टीकर होते हुए रामपुर भगन से चरांवा मार्ग लंबाई लगभग 4,720 किमी की सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 10.81 करोड़ से होगा कायाकल्प शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस मार्ग को अब डेढ़ लेन में तब्दील किया जाएगा। विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय के प्रयास से मिली इस पूरी परियोजना की कुल लागत Rs.10,81,34,000 (10 करोड़ 81 लाख 34 हजार) तय की गई है। राज्य सड़क निधि के अंतर्गत वित्त वर्ष 25-26 के लिए प्रथम किस्त के रूप में Rs.52.89 लाख की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। क्षेत्रीय जनता में उत्साह, पूर्व प्रधान ने...