रामपुर, मार्च 21 -- नगर के रामपुर-बाजपुर मार्ग पर शुक्रवार को करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई और राहगीरों के साथ-साथ ईद की खरीदारी करने बाजार पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ईद को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़ के कारण सड़क पर दबाव बढ़ गया, जिससे हालात और बिगड़ गए। जाम में फंसे लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, वहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.