बरेली, मार्च 20 -- बरेली। रामपुर बाग निवासी अभिलाष अग्रवाल ने कोतवाली में कार चोरी की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 18 मार्च की रात एक कार से आए तीन व्यक्तियों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और चोरी करने की मंशा से स्टार्ट करने की कोशिश लेकिन नाकाम रहने पर भाग गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...