लातेहार, अप्रैल 22 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर नदी स्थित पुल की जर्जर हालत के बीच अब पुल पर बनी बैरिकेडिंग भी टूटकर खतरे का बड़ा कारण बन गई है। सुरक्षा के लिए लगाई गई यह बैरिकेडिंग कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम कई गुना बढ़ गया है। खासकर रात के समय, जब पुल के आसपास अंधेरा रहता है। तब यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बैरिकेडिंग टूटने के कारण बच्चे पुल के किनारे तक पहुंच जाते हैं और नीचे नदी में कूदते हैं। यह लापरवाही किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं राहगीरों और बाइक सवारों के लिए भी फिसलकर गिरने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल पर नई और मजबूत बैरिकेडिंग लगाई जाए। साथ ही, पुल की मरम्मत, चेतावनी संकेत और रोशनी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.