रामपुर, मार्च 20 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरूवार शाम को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। इस रैली को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने शाहबाद गेट से रवाना किया। यह बाइक रैली रामपुर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। रैली में भाग ले रही सभी महिला आरक्षियों द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी भी दी गई । इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई यह रैली समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी और संदेश दिया कि महिलाएं न केवल सुरक्षा की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.