रामपुर, मई 13 -- बिलासपुर। पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू और दो बाइक बरामद की हैं। क्षेत्र गांव डिबडिबा निवासी किसान दलजीत सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी थी। उनका कहना था कि उनके फार्म हाउस पर कमल सैनी नौकरी करता है। बीते सप्ताह 6 मई बुधवार की शाम उनका नौकर पैसे लेकर घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे पता पूछने के बहाने रोक लिया था और झपट्टा मारकर उसके हाथ से बैग छीन ले गए थे। बैग में करीब 45 हजार रुपये नकद और दो...