फतेहपुर, फरवरी 7 -- थरियांव, संवाददाता।हसवां के रामपुर थरियांव प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में कुलदीप इलेवन और कोर्रा इलेवन के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। कुलदीप इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग जोड़ी ने ताबड़तोड़ शॉट लगाना शुरु कर दिया। इसके बाद विकेट गिरते रहे लेकिन रनरेट कमजोर नहीं पड़ा। बल्लेबाजों के योगदान से टीम निर्धारित 16 ओवरों में 184 रन तक पहुंच गई। जिसके जवाब में उतरी कोर्रा की टीम शुरु से ही मुसीबत में नजर आई। एक के बाद एक गिरते विकेट से दबाव बढ़ता गया। पूरी टीम मात्र 11 ओवर खेल पाई और 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ कुलदीप इलेवन ने 48 रनों से जीत दर्जकर चैंपियन बनी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि शिवम, विकास व आयोजको ने ट्राफी, 51 हजार नगद दिया। उपविजेता को ट्राफी, 25 हजार पांच सौं दिए। टूर्नामेंट के बेस्ट खिला...