गंगापार, जून 3 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। शासन के निर्देश पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार देर रात रामपुर तिराहे के समीप सघन जांच अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी करछना तपन कुमार मिश्र, एसीपी सुनील कुमार सिंह तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर गुजर रहे ट्रकों की गहन जांच की।जांच के दौरान ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई ट्रकों के दस्तावेजों और भार क्षमता की जांच की गई, जबकि नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की गई। एसडीएम करछना तपन मिश्रा ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- लखीसराय : अवैध बालू परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का शिकंजा, जमुई मोड़ पर चला सघन जांच अभियान इस ...