मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 5 -- रामपुर तिराहाकांड से जुडे तीनों मामलों में अलग अलग कोर्ट में सुनवाई नही हुई। कोर्ट ने तीनों मामलों में सुनवाई के लिए 11 दिसम्बर की तिथि नियत की है। एक अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। यहां पुलिस का आंदोलनकारियों से टकराव हो गया। सुप्र्रीम कोर्ट के आदेश सात मुकदमे दर्ज कराए थे। एक मामले में कोर्ट से सजा भी हो चुकी है। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी व सरकार बनाम एसपी मिश्रा व ब्रजकिशोर मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। तीनो मामलों में सुनवाई के लिए 11 दिसम्बर की तिथि नियत की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...