रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विकासनगर, अक्टूबर 2 -- विकासनगर, संवाददाता। रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर शुक्रवार को विकासनगर स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और पछुवादून गढ़वाल सभा की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर आंदोलनकारियों के बलिदान को याद किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे आंदोलन और आंदोलनकारियों के बलिदान का परिणाम है, इसलिए उनके योगदान और संघर्ष को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।यूकेडी के कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता जयकृष्ण सेमवाल ने की। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से राज्य अस्तित्व में आया। यह भी पढ़ें- शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.