मुजफ्फर नगर, नवम्बर 25 -- रामपुर तिराहाकांड में सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामल में कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सीबीआई की इंस्पेक्टर को गवाही के लिए कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए है। मामले में सुनवाई के लिए 28 नवम्बर की तिथि नियत की है। एक अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच रामपुर तिराहे पर टकराव हो गया था। पुलिस ने उत्तराखंड की आंदोलनकारी महिलाओं से छेड़छाड व दुष्कर्म के आरोप लगे थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने सात मुकदमे दर्ज किए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्त अनुराग आर्य ने बताया कि मंगलवार को एडीजे कोर्ट नम्बर 9 में सुनवाई हुई। कोर्ट ने तीन आरोपियों को छोडकर अन्य सभी आरोपी व्यक्तिरुप से पेश हुए जबकि दो आरोपी विरेन्द्र सिंह व मिलाप सिंह की पेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.