मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- रामपुर तिराहाकांड से जुड़े राधा मोहन द्विवेदी मामले में सीबीआई ने पत्रावली की फोटो कॉपी को लेकर कोर्ट में अपनी बहस की। सीबीआई ने कहा कि फोटो कॉपी को सैकेंड्री साक्ष्य माना जाए। हालांकि सीबीआई की बहस पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 8 जनवरी की तिथि नियत की है। विगत एक अक्तूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। यहां पुलिस का आंदोलनकारियों से टकराव हो गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में शनिवार को सीबीआई ने कोर्ट में बहस की। सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले की जुड़ी पत्रावली की फोटो कॉपी को लेकर बचाव पक्ष न...