मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 19 -- रामपुर तिराहाकांड से जुडे तीनों मामले राधा मोहन द्विवेदी, सरकार बनाम एसपी मिश्रा व सरकार बनाम ब्रजकिशोर मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। तीनों मामलों में सुनवाई के लिए 23 दिसम्बर की तिथि नियत की गयी है। एक अक्टूबर 1994 को पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। यहां पुलिस का आंदोलनकारियों से टकराव हो गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश सात मुकदमे दर्ज कराए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी, सरकार बनाम एसपी मिश्रा व ब्रजकिशोर मामलों में दोनों कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। तीनों मामलों में सुनवाई के लिए 23 दिसम्बर की तिथि नियत की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.