विधि संवाददाता, अप्रैल 22 -- यूपी के रामपुर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में बुधवार भाजपा नेता अवधेश शर्मा समेत सभी आठ आरोपी बरी हो गए। सेशन कोर्ट ने बुधवार को साक्ष्यों के अभाव में सभी को दोषमुक्त कर दिया। अदालत के फैसले के बाद जहां आरोपी पक्ष में जश्न सा माहौल है, वहीं पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देने की बात कही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर शिव विहार कॉलोनी में 17 मार्च 2012 को सवेरे नाले में दो युवकों के शव मिले थे। दो बाइक भी नाले में पड़ी थी। दोनों की शिनाख्त आगापुर निवासी अजय यादव और भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी जुल्फिकार उर्फ जुल्फे के रूप में हुई थी। दोनों दोस्त थे। मृतक के स्वजन की ओर से आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में ज्वालानगर निवासी शिव सेना जिला प्रमुख अनुराग शर्मा, भ...