रामपुर जलमीनार की लीकेज मामले में प्रशासन सख्त, संवेदक की जमानत राशि से होगा मरम्मत कार्य
छपरा, मई 28 -- द्वितीय अपीलीय प्राधिकार सह जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को दिया निर्देश 15 गड़खा प्रखंड की रामपुर पंचायत में स्थित जलमीनार गड़खा, एक संवाददाता। प्रखंड के रामपुर स्थित जलमीनार में लीकेज के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
लीकेज की समस्या द्वितीय अपीलीय प्राधिकार सह जिलाधिकारी द्वारा पारित अंतिम आदेश में जलमीनार की मरम्मत कराने और पानी की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को दिया गया है। यह कार्रवाई रामपुर पंचायत निवासी विकेश कुमार पांडेय द्वारा दायर शिकायत और अपील के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जल जीवन मिशन के तहत निर्मित आरसीसी टावर में लगातार लीकेज हो रहा है और लोगों को गंदा पानी मिल रहा है।
पूर्व की कार्रवाई मामले में पूर्व में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.