किशनगंज, मार्च 13 -- किशनगंज। उत्पाद टीम ने बुधवार की रात रामपुर चेक पोस्ट से एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 218.60 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति मुंशी कुमार, समस्तीपुर और गोलु खगड़िया का रहने वाला है। जप्त शराब पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई। शराब को बंगाल के कानकी से किशनगंज होते हुए कोचाधामन, बहादुरगंज के रास्ते खगड़िया ले जाया जा रहा था। जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी। पकड़ा गया आरोपी इतना शातिर था की शराब को पिकअप वाहन के पीछे लोड किए हुए दो बड़े टायर के अंदर छुपा कर ले जा रहा था। आशंका होने पर टायर की जांच करने के बाद शराब...