उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। औरास के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में सोलर ऊर्जा सिस्टम लगाया गया। अभी तक किसी भी परिषदीय विद्यालय में यह नहीं लगा हुआ है। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, खेल उपलब्धियों एवं नवाचारों से प्रभावित होकर संस्था रघुनंदन सोलर कम्युनिकेशन की ओर से सोलर पैनल का उपहार दिया गया है। इसमें सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयासों से खंड शिक्षा अधिकारी की स्वीकृति प्राप्त कर संस्था को अनुमोदन लेटर दिलवाया गया, जिसके बाद सोलर पैनल स्थापना कार्य पूर्ण हुआ। स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित पूजन कार्यक्रम में छात्रा खुशी व उपासना ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया और बटन दबाकर सौर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की। वहीं विद्यालय में विदाई समारोह एवं नवारंभ कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्द...