पलामू, जुलाई 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में हुए गोलीकांड मामले में बुधवार को तीन नामजद आरोपियों ने पलामू सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी जयराम सिंह, बादल सिंह और चंदन सिंह ने आत्मसमर्पण किया है। इधर पुलिस ने संबंधित मामले में कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि बुधवार को तीनों आरोपियों ने अदालत में सरेंडर किया। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपी मंटू सिंह भी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी भी कुछ नामजद आरोपी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: फरार तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई संभावित ठिकानों पर पुल...