भभुआ, मार्च 7 -- (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच भैंस की चोरी कर ले गए। उक्त मामले में रामपुर के बबलु यादव ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार की रात चोरो ने पांच भैंस व एक पाड़ी की चोरी कर ली। नगर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई कर दी है। हि.प्र. कचहरी गेट के सामने से बाइक की चोरी भभुआ। शहर के कचहरी मुख्य गेट के सामने से बाइक की चोरी कर ली गई। उक्त मामले में जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बीरो गांव निवासी शिवमूरत राम ने नगर थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज करायी है। नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। हि.प्र. शहर में आज - भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में ए...