भदोही, नवम्बर 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर रामपुर प्रमुख गंगा घाट पर लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही गंगा स्नान करने का क्रम शुरू हो गया था। दूर-दराज से आए आस्थावानों ने स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की। एक दिन पूर्व ही गंगा घाट पर भक्तों का स्नान के लिए आगामन शुरू हो गया था। दुकानों पर जसी लजिज व्यंजनों का भी भक्तों ने लुत्फ उठाया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को रामपुर, बिहरोजपुर, डेरवा, मूलापुर, भवानीपुर, भोगांव, इटवा, पचौरा, इब्राहिमपुर, सेमराधनाथ और सीतामढ़ी समेत समस्त घाटों पर स्नान करने को स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी रही। रामपुर गंगा घाट पर तो एक दिन पूर्व ही भक्तों का रेला शुरू हो गया था। रात ढाई बजे से ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया था। गंगा घाट पर स्नान करने के बाद भक्तों ने दान पुण्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.