श्रावस्ती, मई 15 -- जमुनहा। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम बरगदहा के रामपुर खाले निवासी नजीर अली पुत्र मुस्ताक का परिवार टीनशेड व फूस के घर में रहता है। गुरुवार रात वह अपनी पुत्री सुबिया, पुत्र बब्लू व मां खातूना के साथ आंगन में सोया था। मध्य रात के करीब अज्ञात कारण से घर में आग लग गई। जब तक परिवार को जानकारी होती, परिजन शोर मचाते व ग्रामीण मौके पर पहुंचते। आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। इस दौरान घर में रखा अनाज, बैटरी, सोलर पैनल, बर्तन व 20 हजार रुपये नगदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- रामपुर खाले में आग से एक घर जला इस बारे में एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय ने बताया राजस्व निरीक्षक व हलका लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन कराया ...