गंगापार, जून 2 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। करछना थाना औद्योगिक क्षेत्र की रामपुर पुलिस चौकी इलाके में अवैध खनन का खेल लगातार जारी है। यहां खनन माफिया बेखौफ होकर दिन-रात धरती का सीना चीर रहे हैं, मानो उन्हें किसी कानून या प्रशासन का कोई भय ही न हो। इस क्षेत्र में देर रात से लेकर सुबह तक भारी मशीनों की आवाज गूंजती रहती है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी और बालू का अवैध खनन कर उसे अन्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। यह पूरा खेल खुलेआम चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस पर प्रभावी रोक लगाने में नाकाम दिखाई दे रहे हैं।इसी क्षेत्र के निवासी नितिन शुक्ला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले उनकी जमीन से रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा कई बीघा मिट्टी खोदकर निकाल ली गई। उन्होंने बताया ...