रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। हरियाणा के पानीपत से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को जोड़ने वाले महत्वाकांक्षी एक्सप्रेस-वे (फेज-1) के निर्माण की प्रक्रिया रामपुर जिले में शुरू हो गई है। यह हाई-स्पीड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर रामपुर की चार तहसीलों के 64 गांवों से होकर गुजरेगा। जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए प्राथमिक सर्वे पूरा कर लिया है और करीब 150 हेक्टेयर जमीन को इस महापरियोजना के लिए चिन्हित किया गया है। एक्सप्रेस वे चार तहसीलों रामपुर, स्वार, बिलासपुर और टांडा तहसील क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसके लिए अब निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है। पानीपत-गोरखपुर फेज एक के बीच हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल कारिडोर के निर्माण की घोषणा प्रदेश सरकार पूर्व में कर चुकी है। अ...