रामपुर के 62 साल के व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
रामपुर, सितम्बर 3 -- रामपुर में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले 62 साल के व्यक्ति को स्वाइन फ्लू होने के बाद मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेली में एक लैब में जांच के दौरान व्यक्ति में स्वाइन फ्लू का संक्रमण पाया गया था। बताया जाता है कि शहर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिनों से बरेली में रह रहा था। जहां पर वह बुखार से पीड़ित हुआ था। पैथोलॉजी लैब में जांच कराने के बाद व्यक्ति को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिवार वाले उसको उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू: सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में व्यक्ति का उपचार चल रहा है। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि बरेली से यह जानकारी मिली है कि रामपुर शहर का रहने वाला 62 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.