रामपुर, मई 17 -- मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन हुआ। धरने का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हारिश शकील अंसारी ने किया। धरना-प्रदर्शन में देशभर से आए समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र, संविधान और न्याय व्यवस्था की रक्षा हेतु अपनी आवाज बुलंद की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद आजम खां एवं उनके परिवार के साथ लगातार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्यवाही की गई है, जो लोकतंत्र और न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। यह भी पढ़ें- आपत्तिजनक टिप्पणी पर सपा प्रवक्ता का फूंक...