रामपुर, अप्रैल 1 -- रामपुर। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 600 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। शहर, शाहबाद और चमरौआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नए सत्र के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। इसके बाद मई माह में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। तकनीकी शिक्षा में बढ़ती रुचि के चलते इस वर्ष आवेदन संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि कई छात्र आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने कॉलेज पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने या अन्य तकनीकी समस्या आ रही है, वे कॉलेज आकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ...