रामपुर, जुलाई 31 -- ​रामपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में आयोजित द्वितीय इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप-2026 में महालक्ष्मी मार्शल आर्ट्स, रामपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। ​प्रतियोगिता में अकादमी के रथिक गुप्ता हनुमंत, विनायक, अनिका, इब्राहिम खुर्रम, उज्ज्वल सिंह और सूर्यांश ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं कुशाग्र, अनाहिता, शिवांक सैनी, श्रद्धा राजपूत व कुशाग्र सक्सेना ने रजत पदक और अनक्ष ताजन व मिशेल चरण ने कांस्य पदक हासिल किए।​खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम सफलता का श्रेय मुख्य प्रशिक्षक कोच विनीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन व कठिन प्रशिक्षण को जाता है। विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...