किशनगंज, मई 4 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले की सीमा से सटे बिहार-बंगाल सीमा स्थित रामपुर चेक पोस्ट के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। घटना किशनगंज से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई। जानकारी के अनुसार एक यात्री बस पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से रायगंज की ओर जा रही थी। किशनगंज में कुछ देर रुकने के बाद जैसे ही बस रामपुर चेक पोस्ट के पास आलू गद्दी के समीप पहुंची, उसी दौरान अचानक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर में ही बस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। यह भी पढ़ें- किशनगंज : बिहार-बंगाल सीमा पर रामपुर के पास यात्री बस में लगी आग बस में सवार यात्रियों की नजर जैसे ही आग पर पड़ी यात्री आश्चर्यचकित हो गए। बस में सवार यात्री लोग तुरंत बस से नीचे उतरने लगे। प्रत्यक्षद...