अयोध्या, जुलाई 21 -- अयोध्या, संवाददाता। रामपुर के मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय को बचाने की मांग को लेकर अयोध्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की गई। सपा ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में कोई कमी या अनियमितता है तो उसे सुधारा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों ने भवनों को ध्वस्त करने के बजाय जुर्माना लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सरकार के 88 करोड़ खर्च फिर विश्वविद्यालय प्राइवेट क्यों? जौहर यूनिवर्सिटी के जांच अधिकारी ने उठाए सवाल पूर्ण मंत्री पवन पा...