रामपुर, जनवरी 28 -- सैफनी। बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के अलफगंज गांव के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। मौके पर शव की शिनाख्त न होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद शव के फोटो के माध्यम से मृतक की पहचान शाहबाद नगर के दीवान मोहल्ला निवासी करीब 26 वर्षीय बसरूद्दीन पुत्र नसरुद्दीन के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद वे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव के पास से शराब की दो क्वार्टर बोतल, नमकीन का पैकेट और एक गिलास बरा...