रामपुर, मई 14 -- बहुचर्चित अधिवक्ता फारुख खां हत्याकांड में पुलिस की जांच पूरी हो गई है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जिला पंचायत में तैनात बाबू असगर अली के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं, इस मामले में नामजद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि उनका नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी भूमिका की जांच अभी समाप्त नहीं हुई है और यदि कोई ठोस साक्ष्य सामने आते हैं तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...