भभुआ, मार्च 8 -- पेज चार की खबर रामपुर के खराब 120 हैंडपंप का मरम्मत कार्य शुरू क्षेत्र में 1142 हैंडपंप है,जिसमें 120 हैंड पंप खराब हैं रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कुल 120 हैंडपंप खराब है। वहीं 15 हैंडपंप उखाड़ने लायक है। इन खराब हैंड पंप के मरम्मत का काम पीएचइडी द्वारा शुरू कर दिया गया है। आशा है कि इस माह के आखिरी तिथि तक खराब हैंडपंप का मरम्मत करा दिया जाएगा। इस बात कि जानकारी देते हुए पीएचइडी के कनीय अभियंता निरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुल 1142 हैंडपंप है। इसमें 120 हैंड पंप खराब हैं, जिनका मरम्मत का काम चल रहा है। खराब हैंड पंप के मरम्मत का कार्य इस माह के आखिरी तिथि तक पुरा कर दिया जाएगा। वहीं इसके अलावा 15 हैंड पंप मरम्मत के योग्य नहीं है। इस स्थिति में उसको उखाड़ कर हटाया जाएगा। यह भी बताया कि हाथी हैंडपंप 909 व...