रामपुर, जून 24 -- जिले की 11 वर्षीय होनहार बेटी मशियत फातिमा ने वीर बहादुर सिंह गोरखपुर स्पोट्र्स स्टेडियम छात्रावास के लिए चयन पाकर रामपुर का नाम रोशन किया है। मशियत ने इसके ट्रायल के फिजिकल और स्किल दोनों टेस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। मशियत ने बताया कि वह नौ वर्ष की आयु से गोलकीपिंग का अभ्यास कर रहीं है। उन्हें रामपुर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक माज नुसरत ने गोलकीपिंग किट स्पॉन्सर कर बड़ा सहयोग दिया। बताया कि उन्होनें मुरादाबाद मंडल से अंडर-14 यूपी हॉकी टीम में चुनी गईं और ग्वालियर (मप्र) में आयोजित एसजीएफआई स्कूल नेशनल में यूपी का प्रतिनिधित्व कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।​क्रीड़ा यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन अधिकारी संतोष कुमार और पूर्व ओलंपियन व गोलकीपिंग कोच आर.एस. रावत से बेसिक ट्रेन...