जौनपुर, फरवरी 13 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के रामपुर जनपद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने से ग्राम न्यायालय मछलीशहर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। परिसर में प्रदर्शन के बाद गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कहा कि रामपुर जनपद में अधिवक्ता साथी फारुख अहमद की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। साथी की हत्या के विरोध में ग्राम न्यायालय मछलीशहर के अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर मृतक आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग की। हत्यारों की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दिलवाने और मृतक अधिवक्ता के परिजनों की सुरक्षा और आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग की गई। इस अवसर पर...