चंदौली, अप्रैल 21 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कला साधन सहकारी समिति पर गेहूं खरीद व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किसानों का आरोप है कि समिति पर पिछले दो दिनों से बड़ी मात्रा में गेहूं पड़ा हुआ है, लेकिन खरीद कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। समिति के कर्मचारी बोरे की उपलब्धता नहीं होने की बात किया जा रहा है, जिससे किसानों को वापस भेज दिया जा रहा है। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है।किसानों का कहना है कि वे सुबह से लेकर देर शाम तक ट्रैक्टर ट्रॉली और छोटे वाहनों से गेहूं लेकर समिति पर पहुंचते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनकी फसल की तौल नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- बोरे के अभाव में गेहूं खरीद ठप, भुगतान में हो रही देरी मजबूरी में उन्हें या तो वापस घर लौटना पड़ रहा है या फिर खुले आसमान के नीचे अपनी उपज की रखवाली करनी पड़ रही ...